Explanations:
गंगा डॉल्फिन को IUCN की रेडलिस्ट में लुप्तप्राय (Endangered) की श्रेणी में रखा गया है। इसके साथ ही भारतीय वन्यजीव (सरंक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची-I के तहत गंगा डाल्फिन का शिकार करना प्रतिबंधित है। यह दृष्टिहीन होती है। शिकार करने के लिए इनके द्वारा इकोलोकेशन अर्थात पराश्रत्य ध्वनियों का उपयोग किया जाता है। उल्लेखनीय है कि गंगा डॉल्फिन को वर्ष 2009 में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय जलीय जीव (National Aquatic Animal) के रूप में मान्यता दी गयी थी।