Explanations:
प्रथम पंचवर्षीय योजना (1951-56) की मुख्य प्राथमिकता `कृषि एवं सिंचाई क्षेत्र' थी। ध्यातव्य है कि भारत की पहली पंचवर्षीय योजना 1 अप्रैल, 1951 से प्रारंभ हुई थी। यह योजना हैराड डोमर संवृद्धि मॉडल पर आधारित थी। प्रश्नानुसार चौथी पंचवर्षीय योजना का कार्यकाल वर्ष 1969-1974 था। इसका केंद्रीय बिंदु स्थिरता के साथ `आत्मनिर्भरता' था। पाँचवीं पंचवर्षीय योजना का केंद्रीय बिंदु `निर्धनता उन्मूलन तथा आत्मनिर्भरता' था। यह डी.पी. धर मॉडल पर आधारित था। तृतीय पंचवर्षीय योजना का कार्यकाल वर्ष 1961-1966 तक था। इस योजना का केंद्रीय बिंदु `आत्मनिर्भर व स्वत: स्फूर्ति अर्थव्यवस्था' थी।