Explanations:
बाल गंगाधर तिलक ने ज्योतिष एवं खगोलशास्त्र के आधार पर यह मत व्यक्त किया कि आर्यों का आदि देश उत्तरी ध्रुव था। उनका मुख्य तर्क है कि ऋग्वेद में छ:-छ: मास तक चलने वाले रात और दिन तथा दीर्घकाल तक रहने वाली उषा का उल्लेख है। उनके अनुसार इस तरह की संभावना आर्कटिक क्षेत्र (उत्तरी ध्रुव) में ही है। मैक्समूलर ने मध्य एशिया को तथा एडवर्ड मेयर ने पामीर के पठार को आर्यों का मूल निवास स्थान बताया है।