Explanations:
भारत के संविधान में सरकार के तीन स्तरों का उल्लेख किया गया है। (I) संघ सरकार - पूरे देश के लिए शासन (II) राज्य सरकार - प्रत्येक राज्य के लिए शासन (III) स्थानीय सरकार - गावों और नगरों का शासन जिसे पंचायती राज व्यवस्था और नगरपालिका व्यवस्था कहते है। केन्द्र व राज्य सरकारों का उल्लेख संविधान के भाग-5 और भाग-6 में किया गया है। स्थानीय सरकारों को 73वां और 74वां संशोधन के तहत संवैधानिक दर्जा दिया गया है।