Correct Answer:
Option A - भूमध्य रेखीय प्रशांत मंडल, शांत एवं हल्की पवन, अवस्थिति और विस्तार (परिमाण) दोनों में परिवर्तनशील डोलड्रम हैं। यह कमजोर हवाओं वाला प्रदेश है जो उष्णकटिबंधीय न-पवन पट्टी (Topical no-wind belt) में है। भूमध्य रेखा के दोनों ओर 5° उत्तरी अक्षांश से 5° दक्षिणी अक्षांशों तक निम्न वायुदाब की पेटी होती है। यहाँ पवनें शांत होती हैं, इसलिए इसे शांत पेटी या डोलड्रम कहते हैं। उच्च ताप के फलस्वरूप वायु गर्म होकर विषुवतीय क्षेत्र पर ऊपर की ओर उठती है, और विषुवतीय निम्न दाब पेटी का निर्माण करती हैं जो भूमध्य रेखा से लेकर लगभग 10° उत्तर और दक्षिण अक्षांश तक विस्तृत है। डोलड्रम निम्न वायुमंडलीय दाब वाली विषुवतीय पेटी है जहाँ उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी व्यापारिक पवनें अभिसरण करती हैं। मौसम के साथ इनकी स्थिति तथा विस्तार में परिवर्तन होता रहता है।
A. भूमध्य रेखीय प्रशांत मंडल, शांत एवं हल्की पवन, अवस्थिति और विस्तार (परिमाण) दोनों में परिवर्तनशील डोलड्रम हैं। यह कमजोर हवाओं वाला प्रदेश है जो उष्णकटिबंधीय न-पवन पट्टी (Topical no-wind belt) में है। भूमध्य रेखा के दोनों ओर 5° उत्तरी अक्षांश से 5° दक्षिणी अक्षांशों तक निम्न वायुदाब की पेटी होती है। यहाँ पवनें शांत होती हैं, इसलिए इसे शांत पेटी या डोलड्रम कहते हैं। उच्च ताप के फलस्वरूप वायु गर्म होकर विषुवतीय क्षेत्र पर ऊपर की ओर उठती है, और विषुवतीय निम्न दाब पेटी का निर्माण करती हैं जो भूमध्य रेखा से लेकर लगभग 10° उत्तर और दक्षिण अक्षांश तक विस्तृत है। डोलड्रम निम्न वायुमंडलीय दाब वाली विषुवतीय पेटी है जहाँ उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी व्यापारिक पवनें अभिसरण करती हैं। मौसम के साथ इनकी स्थिति तथा विस्तार में परिवर्तन होता रहता है।