Explanations:
‘बच्चे अपनी जन्मजात् भाषा अर्जन क्षमता के सहारे परिवेश में मौजूद भाषा को अर्जित करते हैं।’ इस कथन से स्पष्ट होता है कि बच्चा अपनी मातृभाषा स्वाभाविक रूप से अपने घर और समाज के वातावरण से ग्रहण कर लेता है। बच्चे में भाषा अर्जित करने की जन्मजात क्षमता हौती है। अत: भाषा विकास की दृष्टि से निम्न बातें महत्वपूर्ण होती हैं– • समृद्ध भाषा परिवेश • भाषा नियमों में विस्तार • भाषा नियमों में परिवर्तन को • बहुभाषिकता को महत्व • विचारों की अभिव्यक्ति अत: भाषा विकास में भाषा अनुकरण करने को महत्वपूर्ण नहीं माना जाता है।