Explanations:
सोन नदी घाटी में सबसे पहले 1963 में निसार अहमद ने 35 पुरास्थलों और उपकरणों की खोज की। इसके पश्चात गोबर्धन राय शर्मा ने 1975 से 77 के मध्य बर्कले विश्वविद्यालय के जे.डी. क्लार्क के साथ विस्तृत सर्वेक्षण कर लगभग 300 पुरास्थलों की खोज की। इसके बाद मार्टिन विलियम्स और कीथ रॉयस ने इसमें कई जमावों को खोजकर उजागर किया जिनमें सोन घाटी के कुछ प्रमुख क्रमागत जमाव निम्नलिखित हैं-सिंहावल जमाव (सबसे निचला जमाव और सबसे पुराना जमाव), पटपरा जमाव, बाघोर जमाव और खेतौन्ही जमाव (सबसे नवीन जमाव)। ये स्थल निम्न पूर्व पाषाण संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हैं।