Explanations:
मुख्य स्टेशन (Main station)– मुख्य स्टेशन उन रेखाओ के सिरे होते है जो सर्वेक्षण की सीमाओ को नियंत्रित करते है और मुख्य स्टेशनों से जुड़ने वाली रेखाओं को मुख्य सर्वेक्षण रेखा या जरीब रेखा कहते हैं। आधार रेखा (Base Line)– यह सर्वे रेखाओं के ढाँचे में सबसे लम्बी रेखा होती है, जिस पर सर्वेक्षण कार्य का पूरा ढाँचा आधारित रहता है। यह रेखा प्राय: सर्वे क्षेत्र के मध्य में डाली जाती है। क्योंकि सम्पूर्ण सर्वेक्षण कार्य की शुद्धता इस रेखा पर निर्भर करती है।