3
निर्देश (प्रश्न संख्या 146 से 150 तक) : निम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढि़ए और पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर उत्तर-पत्रक में चिह्नित कीजिए। व्यक्ति की उन्नति से ही देश की उन्नति संभव है। बिना आत्मोन्नति के देश उन्नयन असंभव है। धर्म, जाति, भाषा, क्षेत्र, राज्य आदि छोटी-छोटी बातों पर लड़ना, द्वेष फैलाता है। देश को पीछे ले जाता है। राष्ट्र की गरिमा घटती है। हमें सभी प्रकार के मतभेदों को भुलाकर आपस में भाईचारे का संबंध रखना चाहिए। देश की शक्ति और व्यवस्था को बनाए रखना हम सबका कर्तव्य है। राष्ट्र की उन्नति तभी संभव है। देश की उन्नति किसकी उन्नति से संबंधित है ?