Explanations:
अधिगम अक्षमता (Learning Disabilities):- अधिगम अक्षमता एक व्यापक संप्रत्यय है, जिसके अंतर्गत वाक्, भाषा, पठन, लेखन एवं अंकगणितीय प्रक्रियाओं में एक या एक से अधिक प्रयोग में शामिल मनोवैज्ञानिक प्रक्रिया में विकृति को शामिल किया जाता है। जो अनुमानत: केन्द्रीय तन्त्रिका तंत्र के सुचारू रूप से नहीं कार्य करने के कारण उत्पन्न होता है। यह स्वभाव से आंतरिक होता है। अधिगम अक्षमता के निम्न कारण है- (1) वंशानुगत कारण (2) शारीरिक कारण/जैविक कारण (3) वातावरण संबंधी कारण