Explanations:
उत्तर प्रदेश के कन्नौज शहर को ‘पूर्व का ग्रास’ के नाम से जाना जाता है। कन्नौज एक प्राचीन नगर है, जो कभी हिन्दू साम्राज्य की राजधानी के रूप में प्रतिष्ठित रहा था। माना जाता है कि कान्यकुब्ज ब्राह्मण मूल रूप से इसी स्थान के रहने वाले थे। सम्राट हर्षवर्धन के शासन काल में कन्नौज अपने चरमोत्कर्ष पर पहुँच गया था। वर्तमान काल में यह नगर गुलाब जल, इत्र एवं अन्य सुगंधित पदार्थ बनाने के लिए प्रसिद्ध है। वर्तमान कन्नौज शहर अपने ‘इत्र’ व्यवसाय के अलावा तंबाकू के व्यापार के लिए भी मशहूर है। यहाँ मुख्य रूप से कन्नौजी भाषा बोली जाती है।