Explanations:
बच्चे/ बच्ची द्वारा की गई प्रश्नगत तकनीक अपघटन तथा दस पूर्ण करके जोड़ने पर आधारित है। संख्याओं के अपघटन का अर्थ है संख्याओं को कई भागों में तोड़ना। संख्याओं के अपघटन से बच्चों में संख्याओं का ज्ञान होता है तथा उनके स्थानीय मान की समझ का विकास होता हैं। अपघटन किसी भी संख्या में विभिन्न अंकों के विभिन्न स्थानीय मानोें को समझने में भी मदद करता है।