Explanations:
राज्य सभा संसद का ऊपरी सदन है। इसका सभापति उपराष्ट्रपति होता है। राज्यसभा के सदस्यों की संख्या अधिकतम 250 हो सकती है। इनमें से 12 सदस्यों को राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किया जाता है यह व्यवस्था आयरलैण्ड के संविधान से ली गई है। राज्यसभा में मनोनीत सदस्य कला, विज्ञान, समाजसेवा आदि में महत्व स्थान रखने वाले होते हैं।