Explanations:
सांस्कृतिक उत्सव ‘त्रिशूर पुरम्’ केरल राज्य में मनाया जाता है। त्योहारों के त्योहार नाम से प्रसिद्ध इस उत्सव की परम्परा 200 वर्षों से अधिक है। इस त्योहार की शुरुआत कोच्चि के पूर्व शासक राजा राम वर्मा (सकथन तंपुरान) ने की थी। अप्रैल-मई के मलयालम महीने (मेडम) में मूलम नक्षत्र पर यह त्योहार आयोजित किया जाता है। त्योहार से सम्बन्धित कार्यक्रम त्रिशूर शहर के मध्य में स्थित वडक्कुनाथन मन्दिर और आस-पाास के तेक्किनकाडु मैदान में होते हैं।