सुधांशु मित्तल को भारतीय खो-खो महासंघ का अध्यक्ष पुनः चुना गया
सुधांशु मित्तल को भारतीय खो-खो महासंघ (केकेएफआई) का अध्यक्ष पुनः चुना गया है। यह चुनाव 2 जुलाई 2025 को केकेएफआई मुख्यालय, नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
उनके साथ, उपकार सिंह विर्क को महासचिव और गोविंद शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया है।
सुधांशु मित्तल ने अपने पुन: चुनाव के बाद कहा कि खो-खो को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऊपर उठाने के लिए उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में अथक प्रयास किए हैं, और यह नया जनादेश खो-खो को वैश्विक पहचान दिलाने और संस्थागत विकास में तेजी लाने के लिए प्रेरित करेगा।
इस नई शासी निकाय में आठ उपाध्यक्ष, चार संयुक्त सचिव और 13 कार्यकारी सदस्य भी चुने गए हैं।
Latest Current Affairs
एयर मार्शल एस शिवकुमार को एयर ऑफिसर-इन-चार्ज एडमिनिस्ट्रेशन नियुक्त