Explanations:
करतार सिंह सराभा एक भारतीय क्रांतिकारी थे। जब वे गदर पार्टी के सदस्य बने तब उनकी उम्र 15 वर्ष थी। करतार सिंह सराभा का वक्तव्य था कि गदर आंदोलन, एक क्रांतिकारी आंदोलन है जिसका उद्देश्य भारत में ब्रिटिश शासन को उखाड़ फेंकना है नवंम्बर 1915 में लाहौर की सेंट्रल जेल में उन्हे आंदोलन में उनकी भूमिका के लिए फाँसी दे दी गई उस समय उनकी उम्र 19 वर्ष थी।