Explanations:
‘‘अ वीक विद गाँधी’’ के लेखक लुई फिशर हैं। प्रसिद्ध अमेरिकी पत्रकार मिस्टर लुई फिशर मई 1942 में भारत आये। वे दो महीने के लिए भारत में थे। जून की भीषण गर्मी में उन्होने गांधी जी के आश्रम में गांधी जी के साथ एक सप्ताह बिताया। गांधी जी ने उन्हें प्रतिदिन एक घंटा दिया। वह गांधी जी के साथ अन्य गतिविधियों जैसे खाने, चलने आदि के दौरान भी बात करते रहते थे। फिशर ने ‘‘महात्मा के साथ सात दिन’’ पुस्तक लिखी। इस पुस्तक में फिशर ने गांधी जी के आश्रम के जीवन और पसंद-नापसंद का बहुत ही मार्मिक तरीके से वर्णन किया है।