Explanations:
इरेटोस्थनीज (276–194 ई. पू.) तीसरी ईसा पूर्व के विख्यात गणितज्ञ एवं खगोलशास्त्री थे इन्होंने ही सर्वप्रथम ‘ज्योग्राफी’ शब्द का प्रयोग किया था। जिसका अर्थ है वर्णनात्मक अध्ययन। इरेटोस्थनीज ने ज्योग्राफिका नामक पुस्तक लिखी थी, जो प्रथम शास्त्रीय पुस्तक मानी जाती है। भूगोल को एक अलग अध्ययन शास्त्र के रूप में स्थापित करने का श्रेय इनको ही जाता है। इन्होंने तत्कालीन ज्ञात पृथ्वी को पाँच कटिबन्धों में बाँटा जिसमें एक उष्ण कटिबन्ध, दो शीतोष्ण कटिबन्ध तथा दो शीत कटिबन्ध थे। नील नदी के पश्चिम में निवास करने वाली न्यूबियन्स जनजाति का उल्लेख करने वाला प्रथम विद्वान इरेटोस्थनीज था। इरेटोस्थनीज प्रथम विद्वान था जिसने देसी नोमोन की सहायता से विषुवत रेखा की सही लम्बाई ज्ञात की।