Explanations:
खसके या अन्तर्लम्ब (Offsets): जरीब रेखा के दायें-बायें स्थित आकृतियों/बिन्दुओं जैसे भवन, सड़क, नाला, खम्भा, कुआँ आदि की स्थिति ज्ञात करने के लिये जरीब रेखा से उनकी पाश्र्व दूरी ली जाती है। इसे खसका या अन्तर्लम्ब कहते हैं। अत: खसका क्षेत्र में स्थित विभिन्न आकृतियों की स्थिति ज्ञात करने के लिये, सर्वेक्षण रेखा से नापी जाने वाली (क्षैतिज) दूरी हैं। सर्वेक्षण रेखायें (Survey Lines): दो स्टेशनों को जोड़ने वाली सीधी रेखा को सर्वे रेखा कहते हैं। इसे जरीब रेखा (Chain Line) भी कहा जाता है। जरीब सर्वेक्षण में इन्हीं रेखाओं का नापन किया जाता है।