Explanations:
विषय केन्द्रित उपागम छात्रों की जरूरतों को पाठ्य पुस्तक के माध्यम से पूरा करती है। इसकी कुछ प्रमुख विशेषताएँ निम्नांकित है– 1. अध्यापक के लिए पाठ्यपुस्तक ही केवल मुख्य स्रोत होता है। 2. विद्यार्थियों के सामने एक-एक शब्द का प्रस्तुतीकरण किया जाता है। 3. विद्यार्थियों को बार-बार पढ़कर तथ्यों का स्मरण करने पर बल दिया जाता है। 4. विषयवस्तु पर ही ध्यान केन्द्रित होता है अत: कक्षा में पाठ्यपुस्तक का आदान-प्रदान ही सभी कक्षा क्रियाकलापों का मूल होता है। 5. शिक्षक स्वयं को बच्चों के सामने आदर्श के रूप में प्रस्तुत करता है जैसे कि वह विषय से संबंधित सभी जानकारी रखता हो। 6. कक्षा की सभी परस्पर क्रियाएँ पाठ्यपुस्तक केन्द्रित होती है। अत: केवल I सही है।