Correct Answer:
Option C - उष्ण कटिबन्धीय सदाबहार वन पश्चिमी घाट की पश्चिमी ढाल पर, उत्तर-पूर्वी क्षेत्र की पहाडि़यों पर तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पाये जाते हैं। ये वन उष्ण और आद्र्र प्रदेशों में पाये जाते है, जहाँ वार्षिक वर्षा 200 सेमी. से अधिक होती है और औसत वार्षिक तापमान 22º से अधिक रहता है। उष्णकटिबन्धीय वन सघन और पर्तो वाले होते है। इन वृक्षों की लम्बाई 60 मीटर या उससे अधिक होती है। ये वृक्ष वर्ष भर हरे भरे दिखाई देते हैं। इनमें पाये जाने वाले मुख्य वृक्ष रोजवुड, महोगनी, एनी और एबोनी है। ये वन भारत के कुल वन क्षेत्रक 2.61% भू भाग पर पाये जाते हैं। देश के सर्वाधिक भाग पर पाये जाने वाले वन उष्ण कटिबन्धीय शुष्क पर्णपाती वन है जो देश के कुल वन क्षेत्र का 40.86% भाग पर फैले हुए है।
C. उष्ण कटिबन्धीय सदाबहार वन पश्चिमी घाट की पश्चिमी ढाल पर, उत्तर-पूर्वी क्षेत्र की पहाडि़यों पर तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पाये जाते हैं। ये वन उष्ण और आद्र्र प्रदेशों में पाये जाते है, जहाँ वार्षिक वर्षा 200 सेमी. से अधिक होती है और औसत वार्षिक तापमान 22º से अधिक रहता है। उष्णकटिबन्धीय वन सघन और पर्तो वाले होते है। इन वृक्षों की लम्बाई 60 मीटर या उससे अधिक होती है। ये वृक्ष वर्ष भर हरे भरे दिखाई देते हैं। इनमें पाये जाने वाले मुख्य वृक्ष रोजवुड, महोगनी, एनी और एबोनी है। ये वन भारत के कुल वन क्षेत्रक 2.61% भू भाग पर पाये जाते हैं। देश के सर्वाधिक भाग पर पाये जाने वाले वन उष्ण कटिबन्धीय शुष्क पर्णपाती वन है जो देश के कुल वन क्षेत्र का 40.86% भाग पर फैले हुए है।