Explanations:
साइमन कमीशन की नियुक्ति के समय भारत मंत्री लार्ड बर्कनहेड इंग्लैण्ड के कंजरवेटिव पार्टी के सदस्य थे। साइमन कमीशन में ब्रिटिश संसद के 7 सदस्य सम्मिलित थे। इनमें ‘हाउस आफ कामन्स’ में लिबरल पार्टी के सर जॉन साइमन अध्यक्ष बनाए गए। ‘‘हाउस आफ लार्डस’’ में कन्जर्वेटिव पार्टी के बाथम और स्ट्रेथ कोना तथा ‘हाउस आफ कामन्स’ में लेन फैक्स और कैडेगन, ‘हाउस आफ कामन्स’ में लेबर पार्टी के एटली और बर्नोन हार्ट शोन अन्य सदस्य थे।