Explanations:
सदिया और धुबरी के मध्य राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 2 की लम्बाई 891 किमी. है। ब्रम्हापुत्र नदी स्टीमर द्वारा डिब्रूगढ़ (1384 कि.मी.) तक नौकायान योग्य है जिसका भारत व बांग्लादेश साझेदारी में प्रयोग करते हैं। राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-4 का विस्तार काकीनाडा और पुदुच्चेरी नहर स्ट्रेच के साथ-साथ गोदावरी और कृष्णा नदी का विशेष विस्तार (1078 किमी.) तक है। राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-1 सबसे लम्बा राष्ट्रीय जलमार्ग है। जिसका विस्तार इलाहाबाद (प्रयागराज) से हल्दिया (1620 कि.मी.) तक है। अत: विकल्प (e) सही है।