Explanations:
सतना जिले के गाँवों को क्लाइमेट स्मार्ट विलेज प्रोजेक्ट में सम्मिलित किया गया है। देश का पहला क्लाइमेट स्मार्ट विलेज प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश में शुरू किया गया। इसमें सीहोर, राजगढ़ और सतना जिले के 60 गाँव शामिल किए गए हैं। इनम जलवायु परिवर्तन के असर का अध्ययन कर मॉडल रिपोर्ट तैयार किया जाएगा, जो पूरे प्रदेश में लागू होगी। प्रोजेक्ट का फोकस कृषि उत्पादकता में वृद्धि और उसके जोखिम को कम करने पर है। यह परियोजना सूखे और अन्य प्राकृतिक आपदा के कारण खेती के नुकसान को देखते हुए लागू की गई है।