Explanations:
गॉर्डन के अनुसार ‘‘विकास एक ऐसी प्रक्रिया है जो बालक के जन्म से लेकर तब तक चलती रहती है जब तक कि वह पूर्ण विकास प्राप्त नहीं कर लेता है’’। विकास की निम्नलिखित विशेषतायें हैं:- - विकास एक प्राकृतिक एवं सामाजिक प्रक्रिया है। - विकास एक अनवरत प्रक्रिया है। - विकास एक विशेष क्रम में होता है और भिन्न-भिन्न आयु स्तर पर विकास की गति भिन्न-भिन्न होती है। - बच्चे अलग-अलग दर/गति पर विकसित होते हैं। - विकास की कोई सीमा नहीं होती। - विकास में मात्रात्मक वृद्धि और गुणात्मक दोनों होते हैं। - विकास एकीकृत एवं बहुआयामी है। नोट- विकास हमेशा अनिरन्तर होता है यह कथन गलत है।