Explanations:
आगरा घराना खयाल और ध्रुपद - धमार शैलियों के मिश्रण के लिए जाना जाता है। यह घराना अपनी रचनाओ में स्वर और लय (ताल) के महत्व पर जोर देता है। इसका एक समृद्ध इतिहास है इसने हिंदुस्तनी शास्त्रीय संगीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आगरा घराने के प्रसिद्ध कलाकारों में फैयाज खान और विलायत हुसैन खान शामिल हैं। इंदौर घराना – यह घराना खयाल गायन की अपनी अनूठी शैली के लिए जाना जाता है, इसे उस्ताद अमीर खान ने लोकप्रिय बनाया था। ग्वालियर घराना – यह सबसे पुराने ख्याल घराने में से एक है यह सरल और सीधी रचनाओं पर जोर देता है। पटियाला घराना – यह घराना अपने विस्तृत और जटिल तानों के लिए प्रसिद्ध है।