Correct Answer:
Option A - कनिष्क के शासन काल में कला क्षेत्र में दो स्वतंत्र शैलियों का विकास हुआ- गांधार एवं मथुरा कला शैली। देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्रों में गांधार कला शैली का विकास हुआ जिस पर यूनानी कला शैली का प्रभाव है। मथुरा कला शैली स्वतंत्र कला शैली है इसका विकास कुषाण काल में पर्याप्त रूप से हुआ है। बुद्ध की मूर्तियों के प्राचीनतम निर्माण की कला शैली को लेकर विद्वानों में मतभेद है। परंतु अब स्पष्ट रूप से माना जाता है कि बुद्ध की प्राचीनतम मूर्ति मथुरा कला शैली में निर्मित हुई थी। बासुदेव शरण अग्रवाल के अनुसार सर्वप्रथम मथुरा में बुद्ध मूर्तियों का निर्माण किया गया था।
A. कनिष्क के शासन काल में कला क्षेत्र में दो स्वतंत्र शैलियों का विकास हुआ- गांधार एवं मथुरा कला शैली। देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्रों में गांधार कला शैली का विकास हुआ जिस पर यूनानी कला शैली का प्रभाव है। मथुरा कला शैली स्वतंत्र कला शैली है इसका विकास कुषाण काल में पर्याप्त रूप से हुआ है। बुद्ध की मूर्तियों के प्राचीनतम निर्माण की कला शैली को लेकर विद्वानों में मतभेद है। परंतु अब स्पष्ट रूप से माना जाता है कि बुद्ध की प्राचीनतम मूर्ति मथुरा कला शैली में निर्मित हुई थी। बासुदेव शरण अग्रवाल के अनुसार सर्वप्रथम मथुरा में बुद्ध मूर्तियों का निर्माण किया गया था।