Q: दैनिक जीवन में हम अनेक लोगों से मिलते हैं जो विभिन्न प्रकार के काम करते हैं- सड़क का ठेला लगाने वाला, दूध वाला, नगर-निगम का सफाईकर्मी, बस कंडक्टर, स्कूल -अध्यापक, हमारा सहपाठी और ऐसे ही कई अन्य लोग। शिक्षा, वेतन, परंपरागत चलन और व्यवसाय के स्तर पर कुछ लोग निम्न स्तर पर कार्य करते हैं तो कुछ उच्च स्तर पर। एक माली के कार्य को सरकारी कार्यालय के किसी सचिव के कार्य से अति निम्न स्तर का माना जाता है, किन्तु यदि वही अपने कार्य को कुशलतापूर्वक करता है और उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करता है तो उसका कार्य उस सचिव के कार्य से कहीं बेहतर है जो अपने काम में ढिलाई बरतता है तथा अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाह नहीं करता। क्या आप ऐसे सचिव को एक आदर्श अधिकारी कह सकते हैं? वास्तव में पद महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि महत्वपूर्ण होता है कार्य के प्रति समर्पण भाव और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता। सरल वाक्य बनाइए। दैनिक जीवन में हम अनेक लोगों से मिलते हैं जो विभिन्न प्रकार का काम करते हैं।
A.
दैनिक जीवन में हम ऐसे लोगों से मिलते हैं और वे विभिन्न प्रकार के काम करते हैं।
B.
दैनिक जीवन में हम अनेक लोगों से मिलते हैं और वे विभिन्न प्रकार के काम करते हैं।
C.
दैनिक जीवन में हम विभिन्न प्रकार के काम करने वाले लोगों से मिलते हैं।
D.
दैनिक जीवन में हम ऐसे अनेक लोगों से मिलते हैं जो विभिन्न प्रकार के काम करते हैं।
Correct Answer:
Option C - दैनिक जीवन में हम विभिन्न प्रकार के काम करने वाले लोगों से मिलते हैं। यह एक सरल वाक्य है।
C. दैनिक जीवन में हम विभिन्न प्रकार के काम करने वाले लोगों से मिलते हैं। यह एक सरल वाक्य है।
Explanations:
दैनिक जीवन में हम विभिन्न प्रकार के काम करने वाले लोगों से मिलते हैं। यह एक सरल वाक्य है।
Download Our App
Download our app to know more Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit.
Excepturi, esse.
YOU ARE NOT LOGIN
Unlocking possibilities: Login required for a world of personalized
experiences.