Explanations:
दक्कन ट्रैप पठार का निर्माण क्रीटेसियस काल में हुआ था। दक्कन ट्रैम एक विशेष प्रकार की संरचनाओं को कहा जाता है। इनका निर्माण बेसाल्टीय चट्टानों से हुआ है। सामान्यत: इनका विकास ‘क्रिटेशियस’ से इओसीन युग में माना जाता है। इन्हीं चट्टानों के अपक्षय तथा अपरदन से काली मिट्टी का निर्माण हुआ है। भारत के महाराष्ट्र एवं गुजरात राज्य में इनका विस्तार अत्यधिक हुआ है।