Explanations:
‘सोनू खाना खा रहा है।’ यह अपूर्ण वर्तमान काल का वाक्य है। अपूर्ण वर्तमान काल– क्रिया के जिस रूप से कार्य के वर्तमान में जारी रहने का बोध होता है उसे अपूर्ण वर्तमान काल कहते हैं इन वाक्यों के अन्त में रहा है, रही है, रहे हैं आदि शब्द आते हैं। जैसे– राजू क्रिकेट खेल रहा है। वे गाना गा रहे हैं।