Explanations:
सूती कपड़े की चमक, शक्ति व रंगने की योग्यता को बढ़ाने के लिए मर्सेराइजेशन (Mercerizatino) परिसज्जा का प्रयोग किया जाता है मर्सेराइजेशन एक रासायनिक परिसज्जा है। मर्सेराइजेशन प्रक्रिया से रेशे फूल जाते हैं वस्त्र लम्बाई में सिकुड़कर चौड़ाई में बढ़ जाते हैं फलत: वस्त्र की मजबूती 20% तक बढ़ जाती है। वस्त्र सघन, चिकना एवं चमकदार हो जाता है। वस्त्र की जल अवशोषण क्षमता में वृद्धि हो जाती है। फलत: इन पर रंग सरलता से चढ़ते हैं व पक्के रहते हैं।