9
निर्देश : (96-100)
एक गद्यांश दिया गया है। गद्यांश के आधार पर पाँच प्रश्न दिए गए है। गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्पों में से सही विकल्प चुने।
रबीन्द्रनाथ टैगोर एक महान भारतीय कवि थे। उनका जन्म 7 मई 1861 में कोलकाता के जोर-साँको में हुआ था। इनके माता-पिता का नाम शारदा देवी (माता) और महर्षि देवेन्द्रनाथ टैगोर (पिता) था। टैगोर ने अपनी शिक्षा घर में ही विभिन्न विषयों के निजी शिक्षकों के संरक्षण में ली। कविता लिखने की शुरुआत इन्होंने बहुत कम उम्र में ही कर दी थी। वे अब भी एक प्रसिद्ध कवि बने हुए हैं क्योंकि उन्होंने हजारों कविताएँ, लघु कहानियाँ गानें, निबंध, नाटक आदि लिखें है। टैगोर और उनका कार्य पूरे विश्वभर में प्रसिद्ध है। वे पहले ऐसे भारतीय बने जिन्हें ‘‘गीतांजलि’’ नामक अपने महान लेखन के लिये 1913 में नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वे एक दर्शनशास्त्री, एक चित्रकार और एक महान देशभक्त भी थे जिन्होंने हमारे देश के राष्ट्रगान ‘‘जन गण मन’’ की रचना की।
टैगोर गुरुदेव के नाम से अधिक प्रसिद्ध थे। वे एक महान भारतीय कवि थे, जिन्होंने देश के लिए प्रसिद्ध लेखन कार्य किया। बेशक, वे कालीदास के बाद एक महानतम कवि थे। आज भी, वे पूरी दुनिया में एक महानतम कवि और एक लेखक के रूप में प्रसिद्ध हैं।
उनका जन्म महर्षि देवेन्द्रनाथ टैगोर (पिता) और शारदा देवी (माता) के घर 1861 में 7 मई को कलकत्ता के जोर-साँको में एक अमीर और सुसंस्कृत परिवार में हुआ था। 1875 में जब टैगोर 14 वर्ष के थे तभी इनकी माता का देहांत हो गया था। बहुत ही कम उम्र में इन्होंने कविता लिखने कि अपनी रूची को विकसित कर लिया था। वे एक चित्रकार, दर्शनशास्त्री, देशभक्त, शिक्षाविद्, उपन्यासकार, गायक, निबंध लेखक, कहानी और रचनात्मक कार्यकर्ता भी थे।
रबीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म कब हुआ?