search
Q: समाचारों में कभी-कभी दिखने वाले `एजेंडा 21 (Agenda 21)' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए– 1. यह धारणीय विकास के लिए एक वैश्विक कार्य-योजना है। 2. 2002 में जोहान्सबर्ग में हुए धारणीय विकास पर विश्व शिखर सम्मेलन (World Summit on Sustainable Development ) में इसकी उत्पत्ति हुई। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
  • A. केवल 1
  • B. केवल 2
  • C. 1 और 2 दोनों
  • D. न तो 1, न ही 2
Correct Answer: Option A - एजेंडा-21, संयुक्त राष्ट्र की धारणीय विकास (Sustainable Development) के संदर्भ में एक गैर बंधनकारी, स्वैच्छिक रूप से क्रियान्वित कार्य योजना है। यह कार्य योजना जोहान्सबर्ग शिखर सम्मेलन की उत्पत्ति नहीं है अपितु इसकी उत्पत्ति 1992 में ब्राजील के रियो-डि-जेनेरियो में सम्पन्न पृथ्वी शिखर सम्मेलन में हुई थी। वस्तुत: यह 21वीं सदी में पर्यावरण संरक्षण हेतु एक वैश्विक कार्य योजना है जिसके तहत धारणीय विकास को राष्ट्रीय नीतियों में शामिल करने के साथ इसके स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक क्रियान्वयन पर बल दिया गया है। ध्यातव्य है कि ‘अर्थ समिट’ (पृथ्वी शिखर सम्मेलन) का आधिकारिक नाम पर्यावरण एवं विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCED) है। अत: प्रश्नगत कथन (1) सत्य है जबकि कथन (2) असत्य है।
A. एजेंडा-21, संयुक्त राष्ट्र की धारणीय विकास (Sustainable Development) के संदर्भ में एक गैर बंधनकारी, स्वैच्छिक रूप से क्रियान्वित कार्य योजना है। यह कार्य योजना जोहान्सबर्ग शिखर सम्मेलन की उत्पत्ति नहीं है अपितु इसकी उत्पत्ति 1992 में ब्राजील के रियो-डि-जेनेरियो में सम्पन्न पृथ्वी शिखर सम्मेलन में हुई थी। वस्तुत: यह 21वीं सदी में पर्यावरण संरक्षण हेतु एक वैश्विक कार्य योजना है जिसके तहत धारणीय विकास को राष्ट्रीय नीतियों में शामिल करने के साथ इसके स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक क्रियान्वयन पर बल दिया गया है। ध्यातव्य है कि ‘अर्थ समिट’ (पृथ्वी शिखर सम्मेलन) का आधिकारिक नाम पर्यावरण एवं विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCED) है। अत: प्रश्नगत कथन (1) सत्य है जबकि कथन (2) असत्य है।

Explanations:

एजेंडा-21, संयुक्त राष्ट्र की धारणीय विकास (Sustainable Development) के संदर्भ में एक गैर बंधनकारी, स्वैच्छिक रूप से क्रियान्वित कार्य योजना है। यह कार्य योजना जोहान्सबर्ग शिखर सम्मेलन की उत्पत्ति नहीं है अपितु इसकी उत्पत्ति 1992 में ब्राजील के रियो-डि-जेनेरियो में सम्पन्न पृथ्वी शिखर सम्मेलन में हुई थी। वस्तुत: यह 21वीं सदी में पर्यावरण संरक्षण हेतु एक वैश्विक कार्य योजना है जिसके तहत धारणीय विकास को राष्ट्रीय नीतियों में शामिल करने के साथ इसके स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक क्रियान्वयन पर बल दिया गया है। ध्यातव्य है कि ‘अर्थ समिट’ (पृथ्वी शिखर सम्मेलन) का आधिकारिक नाम पर्यावरण एवं विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCED) है। अत: प्रश्नगत कथन (1) सत्य है जबकि कथन (2) असत्य है।