Explanations:
राम सहाय पांडे बुंदेलखण्ड क्षेत्र के एक प्रसिद्ध लोक कलाकार हैं। उन्होंने ‘राय’ (राई) नृत्य को संरक्षित एवं प्रचारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा वर्ष 2022 में ‘पद्मश्री’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राय नृत्य बुंदेलखंड का पारंपरिक लोक नृत्य है जो मध्य प्रदेश राज्य में सर्वाधिक लोकप्रिय एवं प्रचलित है।