Q: निर्देश : (प्रश्न संख्या 23 से 25) निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्न का सटीक उत्तर दीजिए: साहित्यिक समन्वय से हमारा तात्पर्य साहित्य में प्रदर्शित सुख-दुख, हर्ष-विषाद, उत्थान-पतन आदि विरोधी तथा विपरीत भावों के समीकरण तथा एक आलौकिक आनंद में उनके विलीन हो जाने में है। साहित्य के किसी अंश को लेकर देखिए, सर्वत्र यही समन्वय दिखाई देगा। भारतीय नाटकों में ही सुख और दु:ख के प्रबल घात-प्रतिघात दिखाए गये हैं, पर सबका अवसान आनंद में ही किया गया है। इसका प्रधान कारण यह है कि भारतीयों का ध्येय सदा से जीवन का आदर्श स्वरूप उपस्थित करके उसका उत्कर्ष बढ़ाने और उसे उन्नत बनाने का रहा है। वर्तमान स्थिति से उसका इतना संबंध नहीं है जितना भविष्य की संभाव्य उन्नति से है। हमारे यहाँ यूरोपीय ढंग के दुखांत नाटक इसीलिए दिखाई नहीं पड़ते हैं। यदि आजकल ऐसे नाटक दिखाई पड़ने लगे हैं, तो वे भारतीय आदर्श से दूर और यूरोपीय आदर्श के अनुकरण मात्र हैं।सुख-दुख के प्रबल प्रतिघात का अवसान भारतीय नाटकों में किया गया है:
A.
दुखांत में
B.
दुख-सुखांत में
C.
त्रासदी में
D.
आनंद में
Correct Answer:
Option D - भारतीय नाटकों में सुख-दुख के प्रबल प्रतिघात का अवसान ‘आनंद’ में किया गया है।
D. भारतीय नाटकों में सुख-दुख के प्रबल प्रतिघात का अवसान ‘आनंद’ में किया गया है।
Explanations:
भारतीय नाटकों में सुख-दुख के प्रबल प्रतिघात का अवसान ‘आनंद’ में किया गया है।
Download Our App
Download our app to know more Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit.
Excepturi, esse.
YOU ARE NOT LOGIN
Unlocking possibilities: Login required for a world of personalized
experiences.