Q: निर्देश (प्रश्न संख्या 118 से 142 तक) : निम्नलिखित अपठित गद्यांशों को ध्यानपूर्वक पढि़ए और दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर उत्तर-पत्रक में चिह्नित कीजिए। शिक्षा को वैज्ञानिक और प्राविधिक मूलाधार देकर हमने जहाँ भौतिक परिवेश को पूर्णतया परवर्तित कर दिया है और जीवन को अप्रत्याशित गतिशीलता दे दी है, वहाँ साहित्य, कला, धर्म और दर्शन को अपनी चेतना से बहिष्कृत कर मानव विकास को एकांगी बना दिया है। पिछली शताब्दी में विकास के सूत्र प्रकृति के हाथ से निकलकर मनुष्य के हाथ में पहुँच गए हैं, विज्ञान के हाथ में पहुँच गए हैं और इस बंद गली में पहुँचने का अर्थ मानव जाति का नाश भी हो सकता है। इसलिए नैतिक और आत्मिक मूल्यों को साथ-साथ विकसित करने की आवश्यकता है, जिससे विज्ञान हमारे लिए भस्मासुर का हाथ न बन जाए। व्यक्ति की क्षुद्रता यदि राष्ट्र की क्षुद्रता बन जाती है, तो विज्ञान भस्मासुर बन जाता है। इस सत्य को प्रत्येक क्षण सामने रखकर ही अणु विस्फोट को मानव प्रेम और लोकहित की मर्यादा दे सकेंगे । अपरिसीम भौतिक शक्तियों का स्वामी आज अपने व्यक्तित्व के प्रति आस्थावना नहीं है और प्रत्येक क्षण अपने अस्तित्व के संबंध में शंकारग्रस्त है। मानव जीवन को भस्मासुर बनने से कैसे रोक सकता है?
A.
नैतिक-आत्मिक मूल्यों को विकसित करके
B.
प्रकृति-जगत् का पूर्ण स्वामित्व प्राप्त करके
C.
भौतिक जीवन-मूल्यों का निर्धारण करके
D.
उपर्युक्त में से एक से अधिक
E.
उपर्युक्त में से कोई नहीं
Correct Answer:
Option A - मानव जीवन को भस्मासुर बनने से ‘नैतिक-आत्मिक मूल्यों को विकसित करके’ रोका जा सकता है।
A. मानव जीवन को भस्मासुर बनने से ‘नैतिक-आत्मिक मूल्यों को विकसित करके’ रोका जा सकता है।
Explanations:
मानव जीवन को भस्मासुर बनने से ‘नैतिक-आत्मिक मूल्यों को विकसित करके’ रोका जा सकता है।
Download Our App
Download our app to know more Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit.
Excepturi, esse.
YOU ARE NOT LOGIN
Unlocking possibilities: Login required for a world of personalized
experiences.