Q: निर्देश : नीचे दिए गद्यांश को पढ़कर सबसे सही विकल्प का चयन कीजिए : राजनीतिक बहसों की गरमी में हम जो भी कहें, अपने राष्ट्रीय अभिमान की अभिव्यक्ति में हम जितना भी जोर से चीखें, सक्रिय राष्ट्रीय सेवा के प्रति हम अत्यंत उदासीन रहते हैं, क्योंकि हमारा देश प्रकाश से हीन है। मानव स्वभाव में निहित कंजूसी के कारण जिन्हें हमने नीचा रखा छोड़ा है, उनके प्रति अन्याय से हम बच ही नहीं सकते। समय-समय पर उनके नाम पर हम पैसा इकट्ठा करते हैं, लेकिन उनके हिस्से में शब्द ही आते हैं, पैसा तो अंतत: हमारी पार्टी के ही लोगों के पास पहुँचता है। संक्षेप में, जिनके पास बुद्धि, शिक्षा, समृद्धि और सम्मान है, हमारे देश के अत्यंत छोटे हिस्से, पाँच प्रतिशत और आबादी के अन्य पंचानवे प्रतिशत के बीच की दूरी समुंदर से भी अधिक चौड़ी है। लेखक के अनुसार हम किनके प्रति अन्याय करते हैं?
A.
जो कंजूस हैं।
B.
जो निम्न वर्ग के हैं।
C.
जो जोर से चीखते हैं।
D.
जो राष्ट्र की सेवा नहीं करते।
Correct Answer:
Option B - लेखक के अनुसार हम जो निम्न वर्ग के लोग हैं, उनके प्रति अन्याय करते हैं।
B. लेखक के अनुसार हम जो निम्न वर्ग के लोग हैं, उनके प्रति अन्याय करते हैं।
Explanations:
लेखक के अनुसार हम जो निम्न वर्ग के लोग हैं, उनके प्रति अन्याय करते हैं।
Download Our App
Download our app to know more Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit.
Excepturi, esse.
YOU ARE NOT LOGIN
Unlocking possibilities: Login required for a world of personalized
experiences.