Q: निर्देश (81-83)- दिये गए निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर प्रश्नों के उत्तर दीजिए। लक्ष्मण ने अकृत्रिम भ्रातृस्नेह के कारण बड़े भाई का साथ दिया। उन्होंने राज-पाट छोड़ कर अपना शरीर रामचंद्र को अर्पण किया। यह बहुत बड़ी बात है पर उर्मिला ने इससे भी बढ़कर आत्मोत्सर्ग किया। उसने अपनी आत्मा की अपेक्षा अधिक प्यारा अपना पति राम-जानकी के लिए दे डाला और यह आत्मसुखोत्सर्ग उसने तब किया जब उसे ब्याह कर आये हुए कुछ ही समय हुआ था। उसने अपने सांसारिक सुख के सबसे अच्छे अंश से हाथ धो डाला। जो सुख विवाहोत्तर उसे मिलता उसकी बराबरी 14 वर्ष पति-वियोग के बाद का सुख कभी नहीं कर सकता। नवोढ़त्व को प्राप्त होते ही जिस उर्मिला ने रामचंद्र और जानकी के लिए अपने सुख-सर्वस्व पर पानी डाल दिया उसी के लिए अंतर्दर्शी आदि कवि के शब्द-भण्डार में दरिद्रता। लक्ष्मण राम के साथ वनवास के लिए क्यों गए?
A.
रामचंद्र की सेवा के लिए।
B.
पिता की आज्ञा के कारण।
C.
भाई के प्रति अत्यधिक प्रेम के कारण।
D.
उपर्युक्त में से एक से अधिक
E.
उपर्युक्त में से कोई नहीं
Correct Answer:
Option C - गद्यांश के अनुसार भाई के प्रति अत्यधिक प्रेम के कारण लक्ष्मण राम के साथ वनवास के लिए गए। गद्यांश के प्रथम पंक्ति में ही स्पष्ट कथन है कि लक्ष्मण ने अकृत्रिम भ्रातृस्नेह के कारण बड़े भाई का साथ दिया।
C. गद्यांश के अनुसार भाई के प्रति अत्यधिक प्रेम के कारण लक्ष्मण राम के साथ वनवास के लिए गए। गद्यांश के प्रथम पंक्ति में ही स्पष्ट कथन है कि लक्ष्मण ने अकृत्रिम भ्रातृस्नेह के कारण बड़े भाई का साथ दिया।
Explanations:
गद्यांश के अनुसार भाई के प्रति अत्यधिक प्रेम के कारण लक्ष्मण राम के साथ वनवास के लिए गए। गद्यांश के प्रथम पंक्ति में ही स्पष्ट कथन है कि लक्ष्मण ने अकृत्रिम भ्रातृस्नेह के कारण बड़े भाई का साथ दिया।
Download Our App
Download our app to know more Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit.
Excepturi, esse.
YOU ARE NOT LOGIN
Unlocking possibilities: Login required for a world of personalized
experiences.