Explanations:
किशनपुर वन्यजीव अभयारण्य:- यह उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में स्थित है। किशनपुर दुधवा राष्ट्रीय उद्यान की ही एक शाखा है। दुधवा, टाइगर प्रोजेक्ट योजना के अन्तर्गत आता है। कतरनियाघाट वन्यजीव अभयारण्य:- यह उत्तर-प्रदेश के बहराइच जिले में स्थित है। सुरहा ताल अभयारण्य:- यह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्थित है। इसे 1991 में एक पक्षी अभ्यारण्य के रूप में घोषित किया गया था। जबकि कालेसर राष्ट्रीय उद्यान हरियाणा के यमुनानगर जिले में स्थित है। इसे 8 दिसम्बर 2003 को राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।