Explanations:
ऋग्वैदिक काल में कबीले पर शासन करने वाला राजा अब उस प्रदेश पर शासन करने लगा था। उपनिषद काल में अनेक राजा ऐसे हुए जो ब्रह्म ज्ञान तथा आध्यात्म चिन्तन से जुड़े थे। जिसमें प्रमुख थे-कैकेय के अश्वपति, विदेह के जनक, काशी के अजातशत्रु और पांचाल के प्रवाहण जाबालि। उत्तर वैदिक काल में पांचाल सर्वाधिक विकसित राज्य था। शतपथ ब्राह्मण में इन्हे वैदिक सभ्यता का सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि कहा गया है।