Q: निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (प्र.सं. 99-103) भारतीय लेखकों की किस्मत खराब है क्योंकि भारत भयंकर अंग्रेजी - मोह की दुरवस्था से गुजर रहा है। इस दुरवस्था का एक भयानक दुष्परिणाम यह है कि भारतीय भाषाओं के समकालीन साहित्य पर उन लोगों की दृष्टि नहीं पड़ती जो विश्वविद्यालयों के प्राय: सर्वाेत्तम छात्र थे और अब शासन -तंत्र में ऊँचे ओहदों पर काम कर रहे हैं। इस दृष्टि से भारतीय भाषाओं के लेखक केवल यूरोपीय और अमेरिकी लेखकों से हीन नहीं हैं, बल्कि उनकी किस्मत मिस्त्र, बर्मा, इंडोनेशिया, चीन और जापान के लेखकों की किस्मत से भी खराब है क्योंकि इन सभी देशों के लेखकों की कृतियाँ वहाँ के अत्यंत सुशिक्षित लोग भी पढ़ते हैं। केवल हम ही हैं जिनकी पुस्तकों पर यहाँ के तथाकथित शिक्षित समुदाय की दृष्टि प्राय: नहीं पड़ती । हमारा तथाकथित उच्च शिक्षित समुदाय जो कुछ पढ़ना चाहता है, उसे अंग्रेजी में ही पढ़ लेता है, यहाँ तक कि उसकी कविता और उपन्यास पढ़ने की तृष्णा भी अंग्रेजी की कविता और उपन्यास पढ़कर ही समाप्त हो जाती है और उसे यह जानने की इच्छा ही नहीं होती कि शरीर से वह जिस समाज का सदस्य है उसके मनोभाव उपन्यास और काव्य में किस अदा से व्यक्त हो रहे हैं ।
A.
उनकी पुस्तकों को यहाँ के नागरिक गर्व-योग्य नहीं मानते।
B.
वे अपनी भाषा के साहित्य को पढ़कर अपने समाज का हाल - चाल नहीं जान सकते।
C.
वे अपनी बात भारतीय शिक्षित पाठकों तक पहुँचा नही पाते।
D.
वे अपनी भाषा में लिख नहीं सकते।
Correct Answer:
Option A - उपर्युक्त गद्यांश के अनुसार भारतीय लेखकों की किस्मत खराब है क्योंकि उनकी पुस्तकों को यहाँ के नागरिक गर्व-योग्य नहीं मानते। अत: स्पष्ट है कि विकल्प (a) सही उत्तर होगा।
A. उपर्युक्त गद्यांश के अनुसार भारतीय लेखकों की किस्मत खराब है क्योंकि उनकी पुस्तकों को यहाँ के नागरिक गर्व-योग्य नहीं मानते। अत: स्पष्ट है कि विकल्प (a) सही उत्तर होगा।
Explanations:
उपर्युक्त गद्यांश के अनुसार भारतीय लेखकों की किस्मत खराब है क्योंकि उनकी पुस्तकों को यहाँ के नागरिक गर्व-योग्य नहीं मानते। अत: स्पष्ट है कि विकल्प (a) सही उत्तर होगा।
Download Our App
Download our app to know more Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit.
Excepturi, esse.
YOU ARE NOT LOGIN
Unlocking possibilities: Login required for a world of personalized
experiences.