search
Q: निम्न गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों (प्रश्न संख्या 90 से 94) में सबसे उचित विकल्प चुनिए : राजस्थान समाज के आगे मैं इसलिए नतमस्तक हूँ कि उसने ओरण की व्यवस्था सैकड़ों वर्ष पहले निकाली। ओरण यानि एक ऐसा जंगल जो केवल अकाल के समय में खुलेगा। इसका मतलब एक ऐसा कुआँ जो केवल आग लगने पर उसे बुझाने के काम आए। मतलब उसको पीने के लिए या नहाने के लिए नहीं लगाना है। ऐसे विशेष जंगल उन्होंने बनाए। इसका यह मतलब नहीं कि राजस्थान में अकाल नहीं आते। अकाल खूब आए लेकिन उनसे लड़ने की और उनको सहने की हमारी तैयारी पक्की रखी। लड़ना भी शब्द नहीं रहा। अकाल भी हमारे परिवार का एक हिस्सा है। प्रकृति आज थोड़ा-सा ज्यादा पानी बरसा गई है, कल थोड़ा कम गिरा देगी। तो उसके स्वभाव को देखना है। उन्होंने एक अन्दाज लगाया होगा अपने 500 पीढि़यों के इतिहास में से। हर 13-14 साल में वर्षा कम हो जाती है, अकाल पड़ता है। तो अपने को 12-13 साल तक एक जंगल को बचा कर रखना है। ओरण का जो अलग-अलग बंद और खुलने का समय है वह भी तय किया गया। पूजा और मंदिर से भी जोड़ा गया, वह तो इसलिए कि उनको ब़ड़े पैमाने पर कोई चीज करनी थी। वह धर्म से जुड़े बिना नहीं हो सकती थी।निम्न किस शब्द में प्रत्यय नहीं है?
  • A. पीढ़ियों
  • B. विशेष
  • C. लड़ना
  • D. सैकड़ों
Correct Answer: Option B - ‘विशेष’ शब्द में कोई भी प्रत्यय प्रयुक्त नहीं है। ‘पीढ़ी’ शब्द में ‘यों’ प्रत्यय जोड़ने से ‘पीढि़यों’ शब्द बनेगा यह बहुवचन के अर्थ में प्रयुक्त होता है इसी तरह अन्य शब्द बनेंगे- लड़की से लड़कियों, खिड़की से खिड़कियों, सीढ़ी से सीढ़ियों आदि। ‘सैकड़ा’ शब्द में ‘ओं’ प्रत्यय प्रयुक्त होगा तथा ‘सैकड़ों’ शब्द बनेगा। यह शब्द भी बहुवचन के अर्थ में प्रयुक्त होता है। इसके अन्य उदाहरण हैं- नौकर से नौकरों, अमीर से अमीरों, माला से मालाओं आदि। ‘लड़ना’ शब्द में ‘ना’ प्रत्यय प्रयुक्त है। इसमें मूल शब्द ‘लड़’ तथा प्रत्यय ‘ना’ प्रयुक्त है।
B. ‘विशेष’ शब्द में कोई भी प्रत्यय प्रयुक्त नहीं है। ‘पीढ़ी’ शब्द में ‘यों’ प्रत्यय जोड़ने से ‘पीढि़यों’ शब्द बनेगा यह बहुवचन के अर्थ में प्रयुक्त होता है इसी तरह अन्य शब्द बनेंगे- लड़की से लड़कियों, खिड़की से खिड़कियों, सीढ़ी से सीढ़ियों आदि। ‘सैकड़ा’ शब्द में ‘ओं’ प्रत्यय प्रयुक्त होगा तथा ‘सैकड़ों’ शब्द बनेगा। यह शब्द भी बहुवचन के अर्थ में प्रयुक्त होता है। इसके अन्य उदाहरण हैं- नौकर से नौकरों, अमीर से अमीरों, माला से मालाओं आदि। ‘लड़ना’ शब्द में ‘ना’ प्रत्यय प्रयुक्त है। इसमें मूल शब्द ‘लड़’ तथा प्रत्यय ‘ना’ प्रयुक्त है।

Explanations:

‘विशेष’ शब्द में कोई भी प्रत्यय प्रयुक्त नहीं है। ‘पीढ़ी’ शब्द में ‘यों’ प्रत्यय जोड़ने से ‘पीढि़यों’ शब्द बनेगा यह बहुवचन के अर्थ में प्रयुक्त होता है इसी तरह अन्य शब्द बनेंगे- लड़की से लड़कियों, खिड़की से खिड़कियों, सीढ़ी से सीढ़ियों आदि। ‘सैकड़ा’ शब्द में ‘ओं’ प्रत्यय प्रयुक्त होगा तथा ‘सैकड़ों’ शब्द बनेगा। यह शब्द भी बहुवचन के अर्थ में प्रयुक्त होता है। इसके अन्य उदाहरण हैं- नौकर से नौकरों, अमीर से अमीरों, माला से मालाओं आदि। ‘लड़ना’ शब्द में ‘ना’ प्रत्यय प्रयुक्त है। इसमें मूल शब्द ‘लड़’ तथा प्रत्यय ‘ना’ प्रयुक्त है।