search
Q: निम्न गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों (प्रश्न संख्या 90 से 94) में सबसे उचित विकल्प चुनिए : राजस्थान समाज के आगे मैं इसलिए नतमस्तक हूँ कि उसने ओरण की व्यवस्था सैकड़ों वर्ष पहले निकाली। ओरण यानि एक ऐसा जंगल जो केवल अकाल के समय में खुलेगा। इसका मतलब एक ऐसा कुआँ जो केवल आग लगने पर उसे बुझाने के काम आए। मतलब उसको पीने के लिए या नहाने के लिए नहीं लगाना है। ऐसे विशेष जंगल उन्होंने बनाए। इसका यह मतलब नहीं कि राजस्थान में अकाल नहीं आते। अकाल खूब आए लेकिन उनसे लड़ने की और उनको सहने की हमारी तैयारी पक्की रखी। लड़ना भी शब्द नहीं रहा। अकाल भी हमारे परिवार का एक हिस्सा है। प्रकृति आज थोड़ा-सा ज्यादा पानी बरसा गई है, कल थोड़ा कम गिरा देगी। तो उसके स्वभाव को देखना है। उन्होंने एक अन्दाज लगाया होगा अपने 500 पीढि़यों के इतिहास में से। हर 13-14 साल में वर्षा कम हो जाती है, अकाल पड़ता है। तो अपने को 12-13 साल तक एक जंगल को बचा कर रखना है। ओरण का जो अलग-अलग बंद और खुलने का समय है वह भी तय किया गया। पूजा और मंदिर से भी जोड़ा गया, वह तो इसलिए कि उनको ब़ड़े पैमाने पर कोई चीज करनी थी। वह धर्म से जुड़े बिना नहीं हो सकती थी।कौन शब्द विदेशी है?
  • A. शब्द
  • B. धर्म
  • C. अंदाज
  • D. प्रकृति
Correct Answer: Option C - ‘अंदाज’ शब्द विदेशी शब्द है, यह फारसी भाषा का शब्द है। फारसी भाषा के अन्य शब्द है- कागज, दुकान, फौज, बादाम, खर्च, गिरफ्तार इत्यादि। शब्द, धर्म एवं प्रकृति सभी हिन्दी भाषा के शब्द हैं।
C. ‘अंदाज’ शब्द विदेशी शब्द है, यह फारसी भाषा का शब्द है। फारसी भाषा के अन्य शब्द है- कागज, दुकान, फौज, बादाम, खर्च, गिरफ्तार इत्यादि। शब्द, धर्म एवं प्रकृति सभी हिन्दी भाषा के शब्द हैं।

Explanations:

‘अंदाज’ शब्द विदेशी शब्द है, यह फारसी भाषा का शब्द है। फारसी भाषा के अन्य शब्द है- कागज, दुकान, फौज, बादाम, खर्च, गिरफ्तार इत्यादि। शब्द, धर्म एवं प्रकृति सभी हिन्दी भाषा के शब्द हैं।