Explanations:
अधिकतर रेगिस्तानी पौधे रात के समय पुष्पित होते है क्योकि रेगिस्तानी कीड़े जो कि रात में सक्रिय होते है, परागण में मदद करते है और इस तरह ये कीड़े प्रजनन को बढ़ावा देते है। चूंकि ये फूल पानी की कमी के कारण तैयार क्लोरोफिल से बनते है, इसलिए ये हल्के रंग या सफेद रंग के होते है। ये पुष्प रात में उड़ने वाले कीड़े को अपनी गंध के कारण अपनी ओर आकर्षित करते है। इसके अतिरिक्त तापमान कम होने के कारण कीड़ो की सक्रियता तथा फूलों के खिलने के लिए मौसम भी उपयुक्त होता है।