Explanations:
कवक विज्ञान (Mycology) कवक प्रजाति का ज्ञान (विज्ञान) है, जिसमें उनकी जैव–रासायनिक विशेषताओं, आनुवांशिक विशेषताओं, मानव के कल्याण एवं आयुर्विज्ञान आदि हेतु अनुसंधान किया जाता है। कवक पर्णहरिम रहित होते है। इनमें जड़, तना, पत्ती नहीं होती है। ये परजीवी अथवा मृतजीवी होते है और बीजाणुओं द्वारा जनन करते है। कुछ कवक सहजीवी भी होते है।