Explanations:
मनोवैज्ञानिक अध्ययनों ने सिद्ध कर दिया है कि बालक के विकास के प्रत्येक पक्ष पर उसके भौतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा आर्थिक वातावरण का व्यापक प्रभाव पड़ता है। व्यक्ति का विकास वंशानुक्रम तथा वातावरण की परस्पर अंर्तिक्रया का परिणाम होता है। इसलिए यह कहना गलत होगा कि व्यक्ति को आकार देने में वातावरण के घटकों की कोई भूमिका नहीं होती क्योंकि व्यक्ति की वृद्धि उसकी आनुवांशिक संरचना से निर्धारित होती है।