Explanations:
पुर्तगालियों ने सबसे पहले भारत में आधुनिक छपाई तकनीक प्रारम्भ की थी। प्रिंटिंग पे्रस सबसे-पहले सोलहवीं सदी में भारत के गोवा में पुर्तगाली धर्म-प्रचारकों के साथ आया। जेसुइट पुजारियों ने कोंकणी और कन्नड़ भाषाओं में लगभग 50 किताबों को छाप चुके थे। अंग्रेजी-भाषा प्रेस भारत में काफी देर तक विकास नहीं कर पाया था। अठारहवीं सदी में जेम्स ऑगस्टस हिक्की ने 1780 में बंगाल गजट नामक एक साप्ताहिक पत्रिका का संपादन शुरू किया था।