Q: इस प्रश्न में, गद्यांश के बाद एक कथन दिया गया है। गद्यांश को ध्यान से पढ़ें और दिए गए गद्यांश के आधार पर कथन का आकलन करें। अंटार्कटिक महाद्वीप का अधिकांश भाग स्थायी बर्फ और हिमपात से ढका है, जिसके कारण पौधों द्वारा उपनिवेशन के लिए उपलब्ध क्षेत्र 1% से भी कम है। इस बर्फ और हिमपात से मुक्त भूमि का अधिकांश भाग, अंटार्कटिक प्रायद्वीप, इसके संबंधित द्वीपों और अंटार्कटिक महाद्वीप के किनारे के आसपास के तटीय क्षेत्रों में पाया जाता है। यहाँ तक कि सबसे दुर्गम बर्फ -मुक्त प्राकृतवास में, जैसे अंतर्देशीय पर्वत और नुनातक, अभी भी जीवन पाया जा सकता है। यहां कोई पेड़ या झाडि़याँ नहीं हैं, और फूलों के पौधों की केवल दो प्रजातियाँ पाई जाती हैं: अंटार्कटिक हेयर ग्रास और अंटार्कटिक पर्लवोर्ट। वनस्पति प्रवर्धन मुख्यत: निम्न कोटि पादप समूहों (काई, लिवरवॉर्टस, शैवाल और कवक) से निर्मित है, जो विशेष रूप से कम तापमान और निर्जलीकरण को सहन करने हेतु चरम वातावरण में जीवित रहने के लिए अनुकूलित होती हैं। यहां काई का लगभग 100 प्रजातियां, लीवरवॉर्ट की 25 प्रजातियां, शैवाल की 300 से 400 प्रजातियां और स्थूल-कवक की 20 प्रजातियां हैं। अंटार्कटिक प्रायद्वीप के पश्चिमी भाग में प्रजातियों की सबसे बड़ी विविधता पाई जाती है जहाँ जलवायु आमतौर पर अंटार्कटिका में अन्य स्थानों की तुलना में गर्म और आर्द्रक होती है। कथन: शैवाल निर्जलीकरण सह सकते हैं। निम्नलिखित विकल्पों में से उपयुक्त एक चुनें A - कथन निश्चित रूप से सत्य है। B - कथन संभवत: सत्य है। C - कथन निर्धारित नहीं किया जा सकता है। D - कथन निश्चित रूप से असत्य है।
A.
A
B.
B
C.
D
D.
C
Correct Answer:
Option A - दिए गए गद्यांश के अनुसार, शैवाल निर्जलीकरण सह सकते है यह कथन निश्चित रूप से सत्य है।
A. दिए गए गद्यांश के अनुसार, शैवाल निर्जलीकरण सह सकते है यह कथन निश्चित रूप से सत्य है।
Explanations:
दिए गए गद्यांश के अनुसार, शैवाल निर्जलीकरण सह सकते है यह कथन निश्चित रूप से सत्य है।
Download Our App
Download our app to know more Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit.
Excepturi, esse.
YOU ARE NOT LOGIN
Unlocking possibilities: Login required for a world of personalized
experiences.