Explanations:
प्रशासनिक सुविधा की दृष्टि से विजयनगर साम्राज्य को प्रान्तों में विभाजित किया गया था। इनके विभाजन का क्रम इस प्रकार था – राज्य या मंडलम, कोट्टम या वलनाडु, नाडु, मेलाग्राम, उर या ग्राम। प्रान्तों की संख्या निरन्तर परिवर्तित होती रहती थी। डोमिंगो पायस ने प्रान्तों की संख्या 200 बतायी है जबकि एच. कृष्णा शास्त्री के अनुसार विजयनगर साम्राज्य में 6 प्रमुख प्रान्त थे। कृष्ण देवराय के शासन काल में प्रान्तों की संख्या सबसे अधिक थी।