Explanations:
मु. बिन तुगलक के शासन काल में 1333 ई. में अफ्रीकी यात्री इब्नबतूता भारत आया था। इब्न बतूता मूल रूप से अफ्रीकी देश मोरक्को का निवासी था। सुल्तान ने इसे दिल्ली का काजी नियुक्त किया। 1349 ई. में इब्न बतूता सुल्तान के राजदूत की हैसियत से चीन के शासक तोगन तिमूर के दरबार में गया। इस यात्री ने मुहम्मद तुगलक के समय की घटनाओं का अपनी पुस्तक ‘रेहला’ में वर्णन किया।